फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Failure to register your pet dog will result in a fine.

Kullu News: पालतू कुत्ते का पंजीकरण नहीं करवाया तो लगेगा जुर्माना

Wed, 24 Dec 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 24 Dec 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Failure to register your pet dog will result in a fine.
मनाली। नगर परिषद मनाली की अहम बैठक मंगलवार को अध्यक्ष मनोज लारजे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शहर में कुत्तों के आतंक से बचने के लिए शेल्टर हाउस बनाया जाएगा, वहां पर नसबंदी के बाद लावारिस कुत्ते रखे जाएंगे। बैठक में पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाने पर भी मंथन हुआ। नगर परिषद ने निर्णय लिया कि लोगों को अपने पालतू कुत्ते का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवाना होगा।
इसके लिए 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा जो पंजीकरण नहीं करवाएगा, उसे 200 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से जुर्माना भरना पड़ेगा। अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि कुत्ते पालने वाले सभी लोगों को 30 दिन के भीतर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण न करने पर उन्हें हर महीने 200 रुपये तक जुर्माना लगेगा। शहर में लावारिस कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में कुत्तों के लिए शेल्टर हाउस भी बनाया जाएगा और नसबंदी करने के बाद कुत्तों को वहां रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि हाउस टैक्स की बढ़ोतरी को लेकर भी चर्चा हुई। इस मामले को लेकर जो आपत्तियां आ रही हैं, उनका समाधान किया जा रहा है। हालांकि, जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है, उन्हें शहरी विकास विभाग को भेजा जा रहा है। मनाली में शिमला की तर्ज पर पानी के बिल लिए जा रहे हैं, जिनका लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों की आपत्तियों को देखते हुए बिल कम करने को लेकर जलशक्ति विभाग को संशोधन के लिए भेजा गया है। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 10 अतिरिक्त सफाई कर्मी तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed