फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fagli festival celebrated in kajhiyari village

फागली से देवमय हुआ कझियारी गांव

Wed, 24 Feb 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
fagli festival celebrated in kajhiyari village
कझियारी गांव में देवता की फागली मनाते लोग। - फोटो : Kullu
कुल्लू/हरिपुर। ऊझी घाटी के हरिपुर में देवता जमदग्नि ऋषि के सम्मान में फागली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी देव परंपराओं को भी निभाया गया। फागली उत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवता के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

पार्वती घाटी के कझियारी गांव में भी देवता जौड़ा नारायण की फागली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गांव देवमय हो उठा। फागली पर देवता का करडू निकाला गया। साल में एक बार निकलने वाले इस करडू के दर्शन कर लोगों ने देवता से आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह करीब दस बजे देवता जौड़ा नारायण को भंडार से बाहर निकाला गया गया। ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच देवता ने परिक्रमा पूरी की। इसके बाद माता भागासिद्ध और देवता नारायण के गूरों ने देवखेल की। माता भागासिद्ध के पुजारी महिंद्र ठाकुर ने कहा कि फागली के लिए सभी लोगों ने व्रत रखा था। दोपहर बाद देव पूजन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही लोगों ने भोजन ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि देवता से लोगों ने बारिश की गुहार भी लगाई है। इसके साथ ही बड़ाग्रां, चचोगी, शाट में फागली का आयोजन हुआ, जिनमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed