{"_id":"65cbad7e0a89c54ae505c99f","slug":"fagli-festival-begins-in-banjar-kullu-news-c-89-1-klu1001-116797-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अश्लील जुमले बोल कर भगाईं बुरी शक्तिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अश्लील जुमले बोल कर भगाईं बुरी शक्तिया
विज्ञापन
चैहणी में फागली पर्व की परंपरा के दौरान मढयाले वाद्ययंत्रों की थाप पर नृत्य करते हुए। संवाद
बंजार (कुल्लू)। फाल्गुन संक्रांति से बंजार घाटी में फागली पर्व का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को बंजार के चैहणी, कलवारी आदि गांवाें में फागली का आगाज हुआ।
फागली में मढयाले (विशेष व्यक्ति) ने मुखौटा और शरूली घास के चोलू पहनकर नृत्य किया जो सबके आकर्षण का केंद्र रहा। इस नजारे को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़े। मढयाले का नृत्य देवता विष्णु नारायण के सम्मान में होता है। इससे पहले मढयाले और देवता विष्णु नारायण का आपस में देव मिलन हुआ।
मढयाले ने गांव के हर घर में जाकर लोगों को आशीर्वाद दिया। उत्सव को लेकर लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। देव समाज से जुड़े हुए लोग सत्य देव नेगी, टीसी महंत, अनिल शर्मा, विश्वादेव, टेढी सिंह, राम लाल, कुंज लाल, सेस राम, बालक राम ने कहा कि बुरी शक्तियों को दूर भगाने के लिए अश्लील जुमले भी बोले गए।
विज्ञापन
बंजार के गांव वेहलो, वीणी, बाहू, देउठा, चेड़ा, फरयाड़ी, शिल्ली, पेखड़ी, चेत्थर, गौशाला में 10 दिनों तक पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। संवाद