फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   faerwell party held in privat institue

ममता सैनी चुनी गई मिस फेयरवेल

Thu, 31 Mar 2016 06:55 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 31 Mar 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
faerwell party held in privat institue
कुल्लू के मौहल स्थित चामुंडा नर्सिग संस्थान में विदाई पार्टी के दौरान फैशन शो के दौरान खडी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

मौहल स्थित चामुंडा नर्सिंग संस्थान में विदाई समारोह धूमधाम मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन वीके बाली ने की। समारोह में सीनियर छात्राओं को विदाई दी गई। वहीं छात्राओं ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना गीत से हुआ। कृतिका ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं को मंच पर बुलाकर उन्हें खिताब से नवाजा गया। जूनियर छात्राओं में से अनामिका और सहेलियों ने पंजाबी डांस पेश कर खूब वाहवाही लूटी। सपना ने फिल्मी गीत पर प्रस्तुति दी। आरती और सहेलियों ने नाटक प्रस्तुत किया। वहीं अनामिका ने विदाई गीत सुनाकर सबको भावुक कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद सीनियर छात्राओं ने कैट वॉक कर अपनी अदाओं के जलवेे बिखेरे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर इन छात्राओं ने खूब तालियां बटोरीं। संस्थान की प्रधानाचार्या सूनी ठाकुर ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़े। विदाई समारोह में करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में मिस गोर्जिस का खिताब राधिका को दिया गया। ऑल राउंडर के लिए प्रतिभा, फर्स्ट रनरअप प्रेरणा, द्वितीय रनरअप परीक्षा को चुना गया। विदाई समारोह में मिस फेयरवेल का ताज ममता सैनी के सिर सजा। इस दौरान निर्मला, अंकिता, मनीषा, अंजली, दिशा और लीला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed