{"_id":"66910fa2e8c1357f270c7aeb","slug":"explain-the-methods-of-extinguishing-fire-in-bajaura-kullu-news-c-89-1-ssml1015-126577-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बजौरा में बताए आग बुझाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बजौरा में बताए आग बुझाने के तरीके
विज्ञापन
600 विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण, अभ्यास भी करवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन राजकुमार ने कहा कि आग लगने पर संयम से काम लेना चाहिए। जब कभी किसी भवन या क्षेत्र में आग लगे, उस दौरान बिल्कुल भी न घबराएं, बल्कि संयम से काम लें। घबराने से सोचने और समझने की क्षमता क्षीण हो जाती है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा में 600 विद्यार्थियों को आग से बचाव की तकनीक बताई गई।
दमकल कर्मियों ने मॉक ड्रिल से विद्यार्थियों को अग्निकांड से बचाव के गुर सिखाए। मॉक ड्रिल में लीडिंग फायर मैन राजकुमार नेे शिक्षकों और विद्यार्थियों को आग से बचाव की जानकारी दी।
उन्होंने पोर्टेबल अग्निशामक यंत्रों का कैसे आग बुझाने में उपयोग किया जाता है, इसकी जानकारी दी। बाकायदा उन्हें इसका प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं पर काबू पाने में पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र सहायक होते हैं। इस दौरान फायरमैन किशन, निहाल चंद, चालक अमित कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद