{"_id":"6ac52d5356cca3f84903ed85","slug":"excavator-machine-causes-damage-to-the-koyal-bayal-road-kullu-news-r-399-1-sml1055-534996-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक्सकवेटर मशीन से कोयल-बायल सड़क को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक्सकवेटर मशीन से कोयल-बायल सड़क को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन
कोयल बायल सड़क एक्सकवेटर मशीन से सड़क को पहुंची क्षति, ग्रामीणों में रोष। संवाद
नित्थर (कुल्लू)।
उपतहसील नित्थर को जोड़ने वाली कोयल-बायल सड़क पर सोमवार रात को किसी ने एक्सकेवेटर मशीन चला दी। इससे सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। सड़क के करीब एक किलोमीटर लंबे हिस्से तक एक्सकेवेटर मशीन के चेन के निशान पड़े हैं और कई जगह सड़क की सतह क्षतिग्रस्त हो गई है।
सड़क पर भारी मशीन चलाए जाने की घटना से स्थानीय ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद क्षेत्र की सड़कों को पक्का करवाया गया है। ऐसे में पक्की सड़क पर बिना अनुमति भारी-भरकम मशीन चलाकर उसे नुकसान पहुंचाना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित मशीन संचालक से करवाई जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि कोयल से नित्थर और कोयल से बायल दोनों सड़कों के बीच करीब एक किलोमीटर हिस्से में एक्सकेवेटर मशीन चलाई गई है।
ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग ब्रौ के सहायक अभियंता चंद्र कश्मीरी और नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने कहा कि विभाग इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेगा। वहीं, ठेकेदार ने बताया कि क्षेत्र की कोयल-बशला सड़क की टारिंग के दौरान मशीन से क्षतिग्रस्त सड़क हिस्से को दुरुस्त कर दिया जाएगा।