फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ex panchyat pradhan death case two more arrested

पूर्व प्रधान से मारपीट-हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
ex panchyat pradhan death case two more arrested
कुल्लू। काईस पंचायत के पूर्व प्रधान से मारपीट एवं हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत ले रखी थी। याचिका पर तीन बार सुनवाई हुई। मंगलवार को हाईकोर्ट ने इनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

अब तक की गई छानबीन में पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसकी पत्नी के साथ हुई मारपीट में इनकी संलिप्तता पाई है। इसके आधार पर आरोपी रूम सिंह 37 पुत्र उदय राम, निवासी आंबेडकर नगर बड़ा भूईन, डाकघर भुंतर, जिला कुल्लू और इंद्रदेव 37 पुत्र हीरा लाल, गांव सिलंग, डाकघर खड़ीहार, तहसील व जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया गया है। उधर, पीजीआई चंडीगढ़ में 19 दिन बाद दम तोड़ने वाले पूर्व प्रधान के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पूर्व प्रधान की पत्नी का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एएसपी सागर चंद्र वर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में अब तक 11 आरोपियों को पकड़ा गया है। सात आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed