{"_id":"69725efcad9c5f910903bdf0","slug":"even-after-five-months-the-bus-did-not-run-for-pij-kullu-news-c-89-1-ssml1015-167214-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांच माह बाद भी पीज के लिए नहीं दौड़ी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांच माह बाद भी पीज के लिए नहीं दौड़ी बस
Thu, 22 Jan 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
दो पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की बढ़ रहीं दिक्कतें
सड़क खस्ताहाल, टैक्सियों का लेना पड़ रहा सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू के साथ सटी महाराजा घाटी के पीज रूट पर साढ़े पांच माह बाद भी बस नहीं दौड़ पाई है। ऐसे में घाटी की दो पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क अभी बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण न बस सेवा बहाल हो पाई है और न ही बड़े वाहन पीज तक पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों को आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए मजबूरन टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि गत वर्ष अगस्त में भारी बारिश के कारण पीज सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क को लोक निर्माण विभाग ने छोटे वाहनों के लिए तो बहाल कर दिया है लेकिन बड़े वाहन न दौड़ने से ग्रामीणों को निर्माण कार्य और आवश्यक कामकाज निपटाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण मोहर सिंह, राकेश, मोहित, मुस्कान, रीतिका, आशा, सोनाली ने कहा कि बस सेवा बंद होने से स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचना परेशानी बना हुआ है। रोजाना कुल्लू पहुंचने के लिए टैक्सियों का भारी-भरकम किराया देना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल करने की अपील की है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल है। सड़क को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
--