{"_id":"6269813a274da1343245595e","slug":"enthusiasm-among-the-students-regarding-the-exam-kullu-news-sml4070469147","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में रहा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में रहा उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की टर्म-दो की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले में परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए, जिनमें बुधवार को दसवीं कक्षा के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
सीबीएसई ने इस बार भी पाठ्यक्रम में टर्म-एक की तरह ही पाठ्यक्रम में 50 फीसदी तक कटौती की है। इसका फायदा विद्यार्थियों को मिला है। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को सुरक्षा के लिए भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा करवाई गई। विद्यार्थी वैभव, चैतन्य, रवि, मोनिका सोनिया, श्रेया, महक ने कहा कि ऑनलाइन की अपेक्षा इस बार स्कूल में आकर परीक्षा देने में परेशानी नहीं हुई है। सीबीएसई ने परीक्षा को आसान बनाया है। यह जरूर है कि इस बार लिखने में समय लगा है। उधर, सीबीएसई की जिला समन्वयक ललिता कंवर ने कहा कि जिलाभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में सौ फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखा है।
एक माह का मिला अतिरिक्त समय
छात्रा भानू प्रिया ने कहा कि सीबीएसई ने इस बार परीक्षा की तैयारी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। मार्च माह में होने वाली परीक्षाएं अप्रैल में हो रही हैं। परीक्षाओं के देरी से होने का फायदा विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
परीक्षा आसान, अधिक लिखना पड़ा
छात्र ध्रुव ने कहा कि सीबीएसई ने विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए परीक्षा में प्रश्न आसान पूछे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में लिखने में समय लगा है। परीक्षा में इस बार विकल्प के बजाय लिखना अधिक पड़ा है।
पाठ्यक्रम में रही 50 फीसदी की कटौती
छात्रा शालिका ठाकुर ने कहा कि इस बार सीबीएसई ने पाठ्यक्रम में 50 फीसदी कटौती की है। कम पाठ्यक्रम होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी हुई है। परीक्षा का प्रश्नपत्र आसान रहा है।
प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिले 15 मिनट
छात्र अरमान ने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया। विद्यार्थियों को 15 मिनट मिलने से प्रश्नों को ठीक से समझने में सुविधा मिली।