फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ENT OPD started in Regional Hospital Kullu

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में ईएनटी ओपीडी शुरू

Thu, 16 Mar 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 16 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
ENT OPD started in Regional Hospital Kullu
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ईएनटी ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई हैं। इससे मरीजों को राहत मिली है। अस्पताल में करीब 20 दिनों से ओपीडी बंद थी। इस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ओपीडी शुरू होने से अब नाक, कान और गले से संबंधित बीमारियों के मरीजों को उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में वीरवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सुबह 9:30 बजे से ही ओपीडी में मरीज पहुंच गए थे। देखते ही देखते ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद 4 बजे तक ही ईएनटी ओपीडी में यही आलम रहा। ईएनटी विशेषज्ञों के आपातकालीन अवकाश पर रहने के कारण पिछले 20 दिनों से ओपीडी बंद रही।
ऐसे में नाक, कान, गले की बीमारियों से ग्रसित मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ा। अब विशेषज्ञ चिकित्सकों के सेवाएं शुरू करने से मरीजों को राहत मिली है। ओपीडी में औसतन रोजाना 60 से 70 मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि ईएनटी ओपीडी में सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed