{"_id":"b95f90109c3afd645bfaf336ff38edce","slug":"encroachment-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे नियमित करने को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे नियमित करने को भेजा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू,मनाली
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे अवैध कब्जों को नियमित करने के लिए आम आदमी पार्टी मनाली ने मुख्यमंत्री को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। आम आदमी पार्टी के मनाली विधानसभा प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में आप ने वर्ष 2002 में विधानसभा में पारित पॉलिसी को संशोधन के साथ कानूनी रूप देकर प्रदेश के लोगों को राहत प्रदान करने की मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के करीब नौ लाख परिवारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इन प्रभावित परिवारों में हजारों बेरोजगार, हरिजन, विधवाएं, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोग शामिल हैं जो सरकारी जमीन पर खोखे आदि लगाकर या खेतीबाड़ी कर अपनी आजीविका कमा रहे हैं। उनका कहना है कि बड़े कब्जा धारकों पर कार्रवाई करने की जगह इन गरीब लोगों को जमीन से बेदखल करना अन्याय पूर्ण है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आप पार्टी ने ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अब भी उचित कार्रवाई प्रदेश सरकार नहीं पाई तो आप पार्टी प्रदेश के प्रभावितों के साथ कंधा से कंधा मिलकर लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन