{"_id":"827b09f4c3c8b371620d3d316da40de8","slug":"election-reharsal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव रिहर्सल करवा सौंपा सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव रिहर्सल करवा सौंपा सुरक्षा का जिम्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 27 Dec 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा जिला कुल्लू में तैनात 462 होमगार्ड संभालेंगे। होमगार्डों को चुनाव की रिहर्सल होमगार्ड के अधिकारियों ने करवाई। रविवार को होमगार्डों की रिहर्सल पूरी हो गई। अधिकारियों ने जिले के पांच विकास खंडों के तहत आने वाली पंचायतों के लिए ड्यूटियां सौंप दी हैं।
विज्ञापन
दो-तीन दिन के भीतर होमगार्ड पंचायतों के लिए रवाना होंगे। रविवार को होमगार्ड कुल्लू कार्यालय के बाहर होमगार्डों को चुनाव में सुरक्षा संभालने की रिहर्सल करवाई गई। इसमें काफी संख्या में महिला और पुरुष होमगार्ड्स ने भाग लिया। गौरतलब है कि कुल्लू विकास खंड के तहत आती पंचायतों में 160 होमगार्ड्स सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा मनाली विकास खंड की पंचायतों में 110, बंजार विकास खंड में 68, आनी विकास खंड में 65 और निरमंड विकास खंड में 59 होमगार्ड्स सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। कंपनी कमांडर कमल किशोर भंडारी ने बताया कि कुल्लू जिले के तहत आते पांच विकास खंडों की पंचायतों में चुनाव के दौरान 462 होमगार्ड्स सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चुनाव में किस तरह से सुरक्षा बनाए रखनी है, इसकी पूरी रिहर्सल होमगार्डों को करवाई गई है। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को जिले की दुर्गम पंचायतों के लिए होमगार्ड्स रवाना होंगे। 30 दिसंबर को नजदीक की पंचायतों के लिए होमगार्ड्स रवाना होंगे।
विज्ञापन