{"_id":"6001d3cb8ebc3e30ba211361","slug":"election-kullu-news-sml357888114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 81 पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 81 पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
कुल्लू में पंचायत चुनाव के पहले चरण मतदान के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी।
- फोटो : Kullu
Link Copied
कुल्ल। जिला कुल्लू में पहले चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए जिले की 81 पंचायतों में चुनावी प्रचार शुक्रवार शाम को थम गया है। 17 जनवरी को पहले चरण में विकास खंड कुल्लू की 26, बंजार की 13, नग्गर की 18, आनी की 13 और निरमंड की 11 पंचायतों में मतदान होगा। चुनावी रिर्हसल करने के बाद शुक्रवार को सभी 81 पंचायतों के पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी की बसों में सभी पार्टियां पूरी चुनाव सामग्री के साथ रवाना हुए। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. अमित गुलेरिया ने शुक्रवार को कुल्लू से प्रथम चरण में उपमंडल की विभिन्न 26 पंचायतों के चुनाव के लिए 162 पार्टियों को रवाना किया। एसडीएम अमित गुलेरिया तथा निर्वाचन अधिकारी जयवंती ठाकुर ने चुनाव पार्टियों को आवश्यक सामग्री प्रदान कर चुनाव की प्रक्रिया पर आवश्यक टिप्स देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए चुनाव के लिए आशाओं वर्करों की भी तैनाती की जाएगी, जो बूथों पर नजर रखेंगी। किसी व्यक्ति को लक्षण होने पर तुरंत उसे चिकित्सीय सलाह के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल व उप पुलिस अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने चुनावी पार्टियों के साथ तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी प्रकार जिले की ऊझी घाटी मनाली, बंजार तथा बाह्य सराज आनी में भी पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान की तमाम सामग्री के साथ भेजा गया है। जिले में शुक्रवार को पहले चरण में जिला की 81 पंचायतों में होने वाली मतदान को देखते हुए वार्ड सदस्य से लेकर प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी तथ जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार कर अपने पक्ष के लिए लोगों का समर्थन मांगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि पहले चरण के मतदान के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा किया है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों भी अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।