{"_id":"5fdcb45b8ebc3e3b6175c14c","slug":"election-kullu-news-sml354904326","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार के सात वार्डों में होगा प्रत्याशियों का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार के सात वार्डों में होगा प्रत्याशियों का चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद अब चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर पंचायत बंजार के सात वार्डों में प्रत्याशियों का चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की तिथि 24, 26 व 28 दिसंबर को रखी गई है। इस दिन प्रत्याशी अपना नामांकन भर सकते हैं।
एसडीएम बंजार व रिटर्निंग ऑफिसर हेम चंद वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत बंजार के सात वार्डों के लिए जो प्रत्याशी 24, 26, 28 दिसंबर को सुबह 11 से लेकर दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन एसडीएम बंजार के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। 29 दिसंबर को नामांकन पत्रों की सुबह 10 बजे से छंटनी की जाएगी। 31 दिसंबर को 10:00 से 3:00 तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी 2021 को नगर पंचायत बंजार के 7 वार्डों के लिए सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर बाद 4:00 बजे तक मतदान होगा। मतदान के दिन शाम को नगर पंचायत बंजार के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनावों की अधिसूचना जारी होने के पश्चात ही आचार संहिता लागू हो गई है। अगर इसमें कोई उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।