फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Effort to connect inner Saraj with outer: Sundar Singh

आउटर से इनर सराज को जोड़ने का प्रयास : सुंदर सिंह

Tue, 25 Jun 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Effort to connect inner Saraj with outer: Sundar Singh
गुशैणी (कुल्लू)। विश्व धरोहर उत्सव का आयोजन 21 जून 2025 से 25 जून तक मनाया जाएगा ताकि विश्व स्तर के पर्यटकों को इसमें शामिल किया जा सके। आगामी समय में आउटर से इनर सराज को जोड़ने के सभी प्रयास किए जाएंगे। इससे पर्यटन को विस्तार मिलेगा। यह बात सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र के विश्व धरोहर उत्सव में बतौर मुख्यातिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हम ऐसे महत्वपूर्ण धरोहर स्थलों की महिमा के प्रति सजग हैं और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए प्रयास करते रहते हैं। विश्व में 227 प्राकृतिक स्थलों को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन

इनमें एशिया में 72 स्थल हैं। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क विभिन्न वन्य जीवों का आवास स्थल है। पार्क की जैवविविधता पर दबावों को महसूस करते हुए आसपास के गांवों को एक बफर जोन (265.6 वर्ग किलोमीटर) के रूप में स्थापित किया गया। इस दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष रामसिंह मियां, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अमिताभ गौतम, अरण्यपाल कुल्लू एवं ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed