फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Educational institutions will remain closed in Lahaul-Udaipur today.

Kullu News: लाहौल-उदयपुर में आज बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान

Tue, 27 Jan 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 27 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Educational institutions will remain closed in Lahaul-Udaipur today.
बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल स्पीति)। जनजातीय जिला में लगातार हो रहे भारी हिमपात को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर अहम फैसला लिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष कुनिका एकर्स ने आदेश जारी करते हुए केलांग और उदयपुर उपंमंडल में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) शिमला की ओर से 27 जनवरी को जारी चेतावनी के अनुसार जिले में भारी से बहुत भारी हिमपात की संभावना जताई गई है। लगातार बर्फबारी के कारण जिले की अधिकांश सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे विद्यार्थियों की आवाजाही असुरक्षित हो सकती है।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार उपरोक्त उपमंडलों में स्थित सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान, जिनमें विद्यालय, महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहुतकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं। अध्यक्ष ने यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत जारी किए गए हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और संस्थान प्रमुखों को आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed