फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   education

बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहे ट्यूशन, 12 को मिला नवोदय स्कूल में प्रवेश

Wed, 04 Sep 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
education
education
कुल्लू। अगर इंसान में कुछ हटकर करने का जुनून हो तो उसे कामयाबी मिल ही जाती है। इस बात को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में पढ़ाने वाले टीजीटी श्याम लाल हांडा ने सच साबित कर दिखाया है। शिक्षक श्याम लाल ने गरीब बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया है। अवकाश के दिन भी वह गरीब बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाते हैं। वर्ष 2016 में श्याम लाल की ओर से शुरू की गई पहल को देखकर अन्य शिक्षक भी प्रेरित हुए और उनके साथ जुड़े।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में 105 और वर्ष 2018 में 226 बच्चों को कक्षा के अलावा अतिरिक्त समय में पढ़ाया गया। श्याम लाल की पहल से 12 विद्यार्थी जवाहर लाल नवोदय विद्यालय में दाखिला ले चुके हैं। कुल्लू में नवंबर से लेकर मार्च तक अवकाश के दिनों में पांचवीं व छठीं के बच्चों की विशेष कक्षाएं ली जाती हैं। शिक्षक श्याम लाल ने शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति का गठन भी किया है। इसके तहत डोनेट ए बुक मुहिम शुरू गई है। मुहिम के तहत नौवीं से लेकर जमा दो तक पढ़ने वाले 225 छात्रों को मुफ्त किताबें दी जा चुकी हैं। शिक्षक श्याम लाल हांडा ने कहा कि वह पिछले 22 सालों से अध्यापन के क्षेत्र में जुड़े हैं। वर्ष 1995 से लेकर 1997 तक उन्होंने साक्षरता अभियान के तहत जिले के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों को पढ़ाया। उन्होंने कहा कि ढाई साल पहले शुरू की गई मुहिम में अभी तक 50 अध्यापक जुड़े हुए हैं, जो निशुल्क बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अब कॅरिअर काउंसलिंग भी शुरू की जा रही है, जिससे उनका मार्गदर्शन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed