फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   education

खेल मंत्री की विधानसभा में एकमात्र कॉलेज का है यह हाल

Wed, 24 Jul 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
education
हरिपुर (कुल्लू)। भले ही प्रदेश की सरकार स्कूलों और महाविद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा और उनके समग्र विकास की बात करती हो लेकिन सच्चाई यह है कि कई कॉलेज में प्राध्यापकों के पद सालों से खाली चल रहे हैं। खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र मनाली के अंतर्गत आने वाले एकमात्र कॉलेज का हाल यह है कि यहां सालों से शारीरिक शिक्षक सहायक प्रोफेसर नियुक्ति नहीं हो पाए हैं। हरिपुर कॉलेज को शुरू हुए 11 साल हो गए हैं लेकिन कॉलेज में शारीरिक शिक्षक का पद खाली चल रहा है। इसका असर यहां पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं पर भी पड़ रहा है। खेलों में कॉलेज के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहद कम है। अब जब खेल मंत्री की अपनी विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र कॉलेज में खेल गुरु नहीं हैं तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों की हालत कैसी होगी? अभिभावकों और प्रबंधन की बार-बार मांग के बावजूद कॉलेज में खेल प्राध्यापक की नियुक्ति नहीं हो रही है। इसको लेकर अभिभावकों में भी सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

विद्यार्थी सिमरन, अजय, अक्षय, रचना, सूर्यकांत, राघव, राकेश, रॉनी, कर्मा, ऋषभ और निशांत ने कहा कि वे खेल प्रेमी हैं। खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाने के लिए यहां शारीरिक शिक्षक सहायक प्रोफेसर ही मौजूद नहीं है। प्रतियोगिता की तैयारी खेल प्राध्यापक की कमी की वजह से प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि जल्द कॉलेज में शारीरिक शिक्षक का पद भरा जाए। प्रधानाचार्य डॉ. विपिन चंद ने कहा कि खेल प्राध्यापक के रिक्त पद को लेकर सरकार से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed