फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dumping of debris into the Beas poses a threat to the left bank.

Kullu News: ब्यास में मलबा फेंकने से वामतट पर मंडराया खतरा

Mon, 12 Oct 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dumping of debris into the Beas poses a threat to the left bank.
कुल्लू-मनाली हाईवे पर क्लाथ के समीप में एनएच की आरसीसी दीवार के लिए चल रही खुदाई।-संवाद
मनाली। आलूग्राउंड से क्लाथ तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से आरसीसी दीवार के निर्माण के लिए की जा रही खोदाई ने वामतट मार्ग के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों को आशंका है कि खोदाई से निकलने वाला मलबा ब्यास नदी में डाले जाने से नदी का बहाव प्रभावित हो सकता है। इससे वामतट क्षेत्र में जमीन के कटाव और मकानों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एनएचएआई के अधिकारियों के साथ तहसीलदार मनाली रमेश सिंह और जगतसुख पंचायत की प्रधान मीरा शर्मा भी मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी चिंताएं रखीं और वामतट क्षेत्र की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि आलूग्राउंड के पास नदी का रुख बदलने से नुकसान की आशंका और बढ़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विकास कार्य के साथ नदी के दूसरी ओर बसे क्षेत्र की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रभावित हिस्से में रिटेनिंग वॉल या क्रेटवॉल बनाने की मांग की, ताकि नदी के बहाव से जमीन के कटाव और मकानों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन


विधायक के समक्ष उठाएंगे मामला
ग्रामीणों ने इस समस्या को विधायक के समक्ष उठाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि सरकार और संबंधित विभाग को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में नदी के बहाव से किसी तरह का नुकसान न हो। मौके पर पंचायत प्रधान मीरा शर्मा के अलावा केवल राम, छेरिंग थॉमस, ऋषि, सोम देव कोतवाल और निर्मला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

नदी में नहीं रहेगा खोदाई का मलबा : एनएचएआई
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अमन वर्मा ने कहा कि खोदाई से निकलने वाले मलबे का इस्तेमाल आरसीसी दीवार के पीछे भराई करने और सड़क को समतल करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मलबा नदी में नहीं छोड़ा जाएगा। तहसीलदार रमेश सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed