फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   dumping

लोगों की जमीन और जंगल में मलबे ने मचाई तबाही

Wed, 04 Sep 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
dumping
अवैध रूप से जंगल में डंप किया शनौहुली-मन्याशी सड़क के मलबा। जिसे सड़क पर अवरूद्घ चल रही है। - फोटो : Kullu
सैंज (कुल्लू)। घाटी सैंज में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन शनौहुली-मन्याशी मार्ग के मलबे ने तबाही मचा दी है। अवैध रूप से फेंके मलबे की चपेट में आने से स्थानीय लोगों के बगीचे, मकान, पेयजल स्रोत, सड़क और जंगल को नुकसान हो रहा है। ठेकेदार की दंबगई, विभागीय लापरवाही तथा सुस्त प्रशासनिक व्यवस्था लोगों पर भारी पड़ रही है। ठेकेदार चिह्नित डंपिंग साइट की बजाय लोगों की उपजाऊ जमीन और जंगल में मलबा फेंक
विज्ञापन

रहा है।
प्रभावितों की बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग, प्रशासन और स्थानीय पंचायत कार्रवाई नहीं कर रहे। सड़क के निर्माण से निकले मलबे को स्थानीय लोगों की जमीन और जंगल में ठिकाने लगाया गया है। इस बरसात से मलबा बहकर स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह और मान चंद के बगीचे में पहुंचा, जिससे सेब के कई फलदार पेड़ मलबे की चपेट में आए। लोनिवि के आला अधिकारियों ने डंपिंग साइट चिह्नित की गई है। इसके बावजूद मलबे को डंपिंग साइट के बजाय लोगों की जमीन और जंगल में फेंक दिया है। प्रभावित मान चंद और महेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मान चंद ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में 22 अगस्त 2018 को एफआईआर दर्ज करवाई। लेकिन 28 अगस्त को विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से इसे निरस्त करवाया गया। अवैध मलबे से देवदार, कायल आदि के सैकड़ों पेड़-पौधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वन विभाग की नर्सरी का बड़ा हिस्सा भी इसकी चपेट में आ गया है। लेकिन वन विभाग की ओर से ठेकेदार पर कोई कार्रवाई न होने से सवाल उठ रहे हैं। पर्यावरण चिंतक दौलत भारती कहते है कि यहां पहाड़ से प्राकृतिक जल स्रोत बहते हैं, जिससे यहां दलदल की समस्या बन जाती है। इस सड़क को पर्यावरण विभाग की मंजूरी कैसे मिली।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री का रिश्तेदार है ठेकेदार
बताया जा रहा है कि जिस ठेकेदार को इस सड़क निर्माण का जिम्मा दिया गया है, वह सत्ताधारी पार्टी के पूर्व मंत्री का नजदीकी रिश्तेदार है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे में सरकार, प्रशासन और विभाग इस ठेकेदार पर कार्रवाई करने से गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह से सैंज-देहुरी रूट पर बस बंद
सैंज। शनौहुली-मन्याशी सड़क के निर्माण से निकले मलबे को फेंकने से सैंज-देहुरी सड़क का एक किलोमीटर क्षेत्र मलबे से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पिछले एक माह से इस रूट पर बस नहीं चली है। लोगों को छोटे वाहनों में नौ किलोमीटर के लिए 100 रुपये देने पड़ रहे हैं। एचआरटीसी प्रबंधन ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक इस रूट पर मलबा साफ नहीं किया जाता तब तक बस नहीं चलाई जाएगी।

मौके पर जाकर होगी कार्रवाई : चमन लाल
लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता चमन लाल ने कहा कि विभाग सड़क के निर्माण कार्य को मॉनिटर कर रहा है। कहा कि वह फिलहाल क्षेत्र से बाहर है। वापस आने के बाद मौके पर जाकर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध रूप से जंगल में डंप किया शनौहुली-मन्याशी सड़क के मलबा।

अवैध रूप से जंगल में डंप किया शनौहुली-मन्याशी सड़क के मलबा।- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed