फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Due to hard work day and night, bulbs lit up in 500 villages of Kullu

Kullu News: दिन-रात की मेहनत से कुल्लू के 500 गांवों में जले बल्ब

Fri, 29 Aug 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 29 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Due to hard work day and night, bulbs lit up in 500 villages of Kullu
30 सड़कें भी कीं बहाल, पीने का पानी मिलने से शहरवासियों को मिली राहत
विज्ञापन

जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए फील्ड में उतरे विभिन्न विभागों की अफसर
बजौरा से झीड़ी तक फंसे दर्जनों सेब-सब्जियों से भरे ट्रक चार दिन बाद हुए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा की मार झेल रहे कुल्लू में अब राहत की तस्वीरें उभरने लगी हैं। बिजली बोर्ड, जलशक्ति, लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से 500 गांवों में फिर से बल्ब जल उठे हैं।
चार दिन से अटके सेब और सब्जियों से भरे ट्रकों ने भी मंडियों की राह पकड़ ली है। 30 सड़कों की बहाली, 50 से ज्यादा पेयजल योजनाओं के पुनः संचालन और फंसे पर्यटकों के सुरक्षित निकाले जाने के साथ जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू में बंजार से लेकर मनाली और लाहौल तक पांच से छह दिन तक बिजली नहीं थी। बिजली बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य कामगारों ने रात-दिन कड़ी मेहनत की। जिले के करीब 200 गांवों में अभी भी अंधेरा पसरा है। इसका काम भी युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने 30 सड़कें बहाल कर दी हैं। 130 सड़कों की बहाली का काम चल रहा है। इसके लिए करीब 100 जेसीबी, पोकलेन आदि मशीनों को सड़क पर उतारा गया है। जलशक्ति विभाग ने भी तीन दिन में 50 से ज्यादा पेयजल स्कीमों को बहाल करने का दावा किया है। जिला मुख्यालय ढालपुर के अधिकतर इलाकों में पीने के पानी सुविधा सुचारू हो गई है। कुल्लू-मंडी फोरलेन स्थित बजौरा से झीड़ी तक चार दिनों से फंसे सेब और सब्जियों से भरे ट्रक और जीपें मंडियों के लिए रवाना हो गई हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाओं को बहाली का काम चला है। कई इलाकों में बिजली, दूर संचार, पानी और कुछ सड़कों को बहाल कर दिया है।

--
मनाली, मणिकर्ण व बंजार से निकमे अधिकतर सैलानी।
कुल्लू में फंसे करीब 800 से 900 पर्यटक जैसे-तैसे घाटी से बाहर निकलने शुरू हो गए हैं। मनाली में फंसे पर्यटक अलेऊ तक तीन से चार किलोमीटर तक पैदल पहुंचे। यहां से टैक्सियों से निकलना पड़ा। जिले में फंसे लगभग सभी सैलानी शुक्रवार को कुल्लू की सीमा से मंडी की तरफ निकल गए हैं। सैलानियों को सड़कें बंद होने पर हाईवे-तीन, हाईवे-305, बंजार-गुशैणी और भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed