{"_id":"68af39ad215eaa861e026245","slug":"due-to-closure-of-roads-apples-worth-crores-started-rotting-in-the-orchards-kullu-news-c-89-1-ssml1012-155608-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़कें बंद होने से बगीचों में सड़ने लगा करोड़ों का सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़कें बंद होने से बगीचों में सड़ने लगा करोड़ों का सेब
Wed, 27 Aug 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू की सब्जी मंडियों में ठप पड़ा कारोबार, चौथे दिन भी नहीं पहुंची सप्लाई
मौसम की मार ने बागवानों के साथ आढ़तियों को भी संकट में डाला
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले में लगातार चौथे दिन भी सड़कें बंद रहने के कारण बागवान अपने सेब को मंडियों तक पहुंचाने से वंचित रहे। बारिश और भूस्खलन ने सड़कें इस कद्र बाधित कर दी हैं कि करोड़ों रुपये का सेब बगीचों में सड़ने लगा है।
बंदरोल सब्जी मंडी में कारोबार पूरी तरह ठप पड़ा है। इससे बागवानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। मौसम की मार ने सेब उत्पादन के इस महत्वपूर्ण दौर को संकट में डाल दिया है।
भारी बारिश के चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़कें अवरुद्ध होने से भी बागवानों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। करोड़ों रुपये का सेब बगीचों में फंस गया हैं। बागवान प्रताप पठानिया, चमन ठाकुर, दुनी चंद, लाल सिंह और अमर ठाकुर ने कहा कि जिले में सडकें बंद होने के कारण सेब स्थानीय के साथ देश की मंडियों में नहीं भेज पा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब बारिश होने के कारण बागवानों का सेब बगीचों में गिरने भी लगा है। कई क्षेत्रों में सेब काला भी पड़ गया है। बुधवार को भी बागवान बगीचों का रुख नहीं कर पाए हैं। बंदरोल सब्जी मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने बताया कि बुधवार को सब्जी मंडियों में सेब की खेप बागवान नहीं ला सके। मंडी में कोई भी कारोबार नहीं हुआ।
--