फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water supply restored in Manali, water is being supplied every three hours

Kullu News: मनाली में पेयजल आपूर्ति बहाल, तीन-तीन घंटे दिया जा रहा पानी

Sun, 07 Sep 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 07 Sep 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply restored in Manali, water is being supplied every three hours
दिन-रात काम कर जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने बहाल की पेयजल योजना
विज्ञापन

विभाग बोला- शहर में 24 घंटे लगातार पेयजल आपूर्ति बहाल होने में समय लगेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। जलशक्ति विभाग ने पर्यटन नगरी में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी है। लगभग दस दिन बाद लोगों के घरों के नलों में पानी आना शुरू हो गया है। हालांकि, एक दिन में तीन-तीन घंटे ही पानी की आपूर्ति की जा रही है।

24 घंटे लगातार पेयजल आपूर्ति बहाल होने में अभी वक्त लगेगा। पेयजल आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
25 अगस्त के बाद से मनाली में पानी की आपूर्ति बंद पड़ी थी। चार दिन के बाद ही आपूर्ति बहाल हो गई थी लेकिन पुनः बारिश होने से पेयजल योजना को नुकसान हुआ। इसके बाद योजना को ठीक करने का कार्य दिन-रात किया। आधीरात तक जलशक्ति विभाग के कर्मचारी पानी की आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। विभाग ने चार सितंबर को ट्रायल के तौर पर कुछ इलाकों में पानी छोड़ा लेकिन कुछ वार्ड रह गए। रविवार से विभाग ने पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी है। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीक्षांत शर्मा ने कहा कि शहर में रूटीन के आधार पर पानी छोड़ा जा रहा है। पाइप लाइनों के हवा लेने से पानी कम है। ग्राउंड फ्लोर तक ही पानी पहुंच पा रहा है। ऊपरी मंजिलों तक सीधा सप्लाई होने में अभी वक्त लगेगा। विभाग लगातार पेयजल लाइन को ठीक करने में जुटा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed