फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water supply restored in Bashona school

बशौणा स्कूल में पेयजल सप्लाई बहाल

Wed, 20 Apr 2022 09:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply restored in Bashona school
कुल्लू के बशौणा स्कूल में पेयजल स्पलाई बहाल होने के बाद पानी पीती छात्रा। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बशौणा पिपलाआगे के नौनिहलों को बुधवार को करीब एक माह बाद पेयजल सप्लाई मिली। जल शक्ति विभाग ने सप्लाई बहाल कर बच्चों को राहत प्रदान की है।

अमर उजाला ने 20 अप्रैल को ‘स्कूल में पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नौनिहाल’ नामक शीर्षक से खबर को पेज नंबर पांच पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने अपने स्थानीय कर्मचारियों को तुरंत स्कूल की पेयजल आपूर्ति बहाल करने के सख्त आदेश दिए। इसके बाद हरकत में आए कर्मचारियों ने एक माह बाद पानी की आपूर्ति बहाल की। स्कूल के नलके से पानी आने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय निवासी खुशहाल सिंह गुलेरिया, शिवांगना कंवर, अच्छर सिंह, यशपाल, मनी राम, प्रकाश चंद, विशाल कुमार, हरीश चंद सीएचटी मिलात्री, स्कूल शिक्षिका अंजुला तथा नामदासी ने स्कूल में पेयजल सप्लाई आने पर अमर उजाला तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति ठप होने के चलते स्कूली बच्चे परेशान थे। साथ ही शौचालयों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। स्कूल में मिड-डे मील बनाने के लिए भी लोगों के घरों से पानी दूर से लाना पड़ रहा था। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने कहा कि स्कूल के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed