फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water and irrigation scheme will start in March

Kullu News: मार्च में शुरू होगी पेयजल और सिंचाई योजना

Tue, 23 Jan 2024 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 23 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Drinking water and irrigation scheme will start in March
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी की नौ ग्राम पंचायतों में सिंचाई और पेयजल संबंधी किल्लत अब नहीं रहेगी। घाटी के लिए 12.25 करोड़ की लागत से एक सिंचाई और एक पेयजल योजना का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की न्योली-थरमाण उठाऊ सिंचाई और ब्यास से 16 टंकी (शलाधरा) उठाऊ पेयजल योजना का लाभ घाटी की करीब 15,000 की आबादी को मिलेगा। दोनों योजनाओं का लगभग 95 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मार्च के पहले सप्ताह तक इन योजनाओं को आरंभ कर घाटीवासियों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों की बारिश और बावड़ियों पर से निर्भरता कम हो जाएगी। जिला मुख्यालय के वामतट पर स्थित शांगरीबाग से न्योली-थरमाण उठाऊ सिंचाई योजना के लिए ब्यास से पानी उठाया जाएगा। इससे खराहल घाटी की ग्राम पंचायत ग्राहण और न्योली के किसानों-बागवानों को सिंचाई कार्यों के लिए पानी की किल्लत नहीं सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उठाऊ सिंचाई योजना का नवीनीकरण विभाग की ओर से किया गया है। घाटी की सात ग्राम पंचायतों के लिए वामतट पर स्थित तलोगी से ब्यास का पानी 16 टंकी (शलाधरा) उठाऊ पेयजल योजना के तहत उठाया जाएगा। इससे ग्राम पंचायत तलोगी, सेऊगी, चंसारी, बंदल, चताणी, पुईद और चौकी डोभी में पेयजल समस्या नहीं रहेगी।
जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश ने कहा कि न्योली-थरमाण उठाऊ सिंचाई और ब्यास से 16 टंकी (शलाधरा) उठाऊ पेयजल योजना का कार्य 95 फीसदी पूरा कर दिया गया है। कुछ छोटे कार्य शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

....
नौ पंचायतों में मिलेगा योजनाओं का फायदा
खराहल घाटी की नौ ग्राम पंचायतों में दो के लिए उठाऊ सिंचाई और सात के लिए उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। विभागीय तौर पर दोनों योजनाओं का कार्य लगभग पूरा कर दिया गया है। न्योली-थरमाण उठाऊ सिंचाई योजना पर 2.75 करोड़ और ब्यास से 16 टंकी (शलाधरा) उठाऊ पेयजल योजना पर 9.50 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया है।
-अंकित विष्ट, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed