{"_id":"61fff135433a6865ba63ef96","slug":"double-lane-bridge-will-be-built-in-badah-kullu-will-be-connected-to-nh-for-24-hours-kullu-news-sml3987232163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदाह में बनेगा डबललेन पुल, 24 घंटे एनएच से जुड़ा रहेगा कुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदाह में बनेगा डबललेन पुल, 24 घंटे एनएच से जुड़ा रहेगा कुल्लू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू अब 24 घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग-03 से जुड़ा रहेगा। कुल्लू-भुंतर के बीच डबललेन पुल बनाने की योजना है। सरवरी स्थित भूतनाथ डबललेन पुल क्षतिग्रस्त होने से कुल्लू में समस्या उत्पन्न हुई है।
कुल्लू शहर पहुंचना पर्यटकों और जिला वासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। समस्या से निपटने के लिए अखाड़ा बाजार में वन-वे बैली ब्रिज बनाया गया है। इससे हाईवे से वाहन शहर में तो आ सकते हैं, लेकिन बाहर जाने के लिए रामशिला पहुंचना पड़ता है। रोजाना बढ़ती दिक्कत को देखते हुए वैकल्पिक तौर पर जिला मुख्यालय कुल्लू से महज तीन किलोमीटर दूर बदाह में डबललेन पुल बनाने की योजना है। ब्यास नदी पर यह पुल बनने से शहर 24 घंटे वामतट पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-03 से जुड़ा रहेगा। खराहल और महाराजा घाटी के बाशिंदों को भी इसका फायदा मिलेगा। संवाद
वैकल्पिक मार्ग बनाने की पड़ी जरूरत
भूतनाथ डबललेन पुल साल 2018 से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। राष्ट्रीय राजमार्ग को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए अखाड़ा बाजार में बैली ब्रिज का निर्माण किया गया है। इससे वाहनों को शहर में आने की अनुमति है। इसके अलावा दस किलोमीटर दूर भुंतर बैली ब्रिज भी मरम्मत के सहारे टिका है। यह सिंगललेन पुल है। इससे भुंतर में जाम की समस्या रहती है। ऐसे में सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी बदाह में डबललेन पुल को विधायक प्राथमिकता में डाला है। स्वीकृति मिलते ही लोक निर्माण विभाग इसका सर्वे शुरू कर देगा।
विज्ञापन
डबललेन पुल बनने से समस्या होगी कम
ऊझी, खराहल और महाराजा घाटी के बाशिंदों के अलावा पर्यटकों को कुल्लू शहर में प्रवेश करना समस्या बना हुआ है। बदाह क्षेत्र में डबललेन पुल का निर्माण होने यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। लोगों को वैकल्पिक तौर पर एक और मार्ग मिलेगा। इससे खराहल और महाराजा घाटी आसानी से एनएच से जुड़ेंगी। लोग कम समय में एक से दूसरी घाटी में आवाजाही कर सकेंगे।
20 करोड़ का बजट किया जाएगा खर्च : सुंदर
कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि ब्यास नदी पर डबललेन पुल बनाने के लिए करीब 20 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। वामतट पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से कुल्लू शहर इन दिनों कटा हुआ है। घूमने आने वाले पर्यटक कुल्लू से अनजान रह रहे हैं। बदाह में पुल का निर्माण होने से पर्यटकों और कुल्लू की जनता को सुविधा मिलेगी। शहर से जुड़ने का कुल्लू-भुंतर के बीच एक और विकल्प मिलेगा।
स्वीकृति मिलने पर किया जाएगा सर्वे : हाजरी
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि बदाह क्षेत्र में डबललेन पुल बनाने की योजना है। इसे विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही पुल और सड़क का सर्वे किया जाएगा। पुल के दोनों छोरों के लिए वामतट पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग और राइट बैंक से सड़क बनाने की आवश्यकता है।