फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Doctors on strike the second day also in Kullu

कुल्लू में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे डॉक्टर

Fri, 11 Feb 2022 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Doctors on strike the second day also in Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश के चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डॉक्टरों की पेनडाउन हड़ताल के चलते शुक्रवार सुबह दो घंटे मरीजों की स्वास्थ्य जांच नहीं हो पाई। वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कार्यरत करीब 30 से अधिक डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही।

डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चली। इस कारण अस्पताल की सभी ओपीडी बंद रही। स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। हालांकि अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन और डीसीएचसी में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार जारी रहा। गौरतलब है कि विशेषज्ञ डॉक्टर वेतन संबंधी विसंगतियों और नॉन प्रैक्टिसिंग भत्ते को पंजाब की तर्ज पर लागू करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार डॉक्टरों की मांग को दरकिनार कर रही है। ऐसे में डॉक्टर अब एलोपैथी चिकित्सकों की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 17 फरवरी तक रोजाना सुबह दो घंटे पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के डॉ. कल्याण ने कहा कि डॉक्टर पंजाब तर्ज पर नॉन प्रैक्टिसिंग भत्ता लागू करने और वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। चिकित्सकों के नॉन प्रैक्टिसिंग भत्ते को 25 से कम कर 20 फीसदी किया गया है, जो तर्कसंगत नहीं हैं। बेसिक प्लस एनपीए की अधिकतम सीमा को पंजाब की तर्ज पर रखा जाए। इस दौरान डॉ. किरण, डॉ. आशीष, डॉ. अरुण, डॉ. राजेश, डॉ. अदिति, डॉ. कल्याण, डॉ. शानू, डॉ. दीपशिखा, डॉ. हेमंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed