फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Do not tie animals to electric poles: RS Thakur

बिजली के खंभों से न बांधे पशु : आरएस ठाकुर

Thu, 11 Jul 2024 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Do not tie animals to electric poles: RS Thakur
जिला परिषद सभागार में बैठक कर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

कहा, बिजली चोरी पर सजा का है प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ग्रामीण अपने पालतू जानवरों को घरों के नजदीक बिजली के खंभाें के साथ न बांधे। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता आरएस ठाकुर ने वीरवार को कहा कि सुरक्षा के प्रति सावधानी ही दुर्घटनाओं को कम करने का बेहतर उपाय है। वह जिला परिषद सभागार में वीरवार को बिजली बोर्ड की त्रैमासिक जागरूकता में भाग ले रहे थे।
जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचनी चाहिएं। इस तरह की जागरूकता बैठकों से महत्वपूर्ण जानकारी जनता को मिलती है। विद्युत बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में बताया। नए विद्युत कनेक्शन जारी करने, अतिरिक्त विद्युत भार, अस्थायी विद्युत कनेक्शन, विद्युत मीटर के स्थानांतरण, विद्युत बिलों के ऑनलाइन भुगतान के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आरएस ठाकुर ने कहा कि बिजली के अनधिकृत प्रयोग और चोरी पर विभिन्न प्रकार की सजाओं का प्रावधान है। कहा कि विद्युत शिकायतों के लिए बिजली बोर्ड के टोल फ्री नंबर 1800-180-8060 या 1912 पर जानकारी दे सकते हैं। वरिष्ठ अधिशासी अभियंता आयुष मिन्हास ने विद्युत बचत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुल्लू नगर परिषद के उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी, तलोगी पंचायत प्रधान बीना देवी, बंदल पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर, भूमतीर पंचायत के उपप्रधान राम सिंह, चताणी पंचायत वार्ड सदस्य दुनी चंद ने भी बिजली की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान कुल्लू विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विरेंद्र शर्मा, कुल्लू विद्युत उप-मंडल-एक के सहायक अभियंता अक्षय सूद, कुल्लू विद्युत उप-मंडल-दो के सहायक अभियंता नरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed