फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DLD Exam strat from today

कल से होंगी डीएलएड/जेबीटी की परीक्षाएं

Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
DLD Exam strat from today
कल से 353 प्रशिक्षु देंगे प्रथम और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं
विज्ञापन

सुबह के सत्र में ली जाएंगी परीक्षाएं, शेड्यूल किया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड, जेबीटी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 2019-20 बैच के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 13 दिसंबर से होंगी। 2020-22 बैच की परीक्षाएं 24 दिसंबर से छह जनवरी के बीच होंगी। जिला कुल्लू में 353 जेबीटी प्रशिक्षु प्रथम और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं देंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में पूरी कर ली गई हैं। दोनों बैच की परीक्षाएं सुबह के सत्र में दस से दोपहर एक बजे तक होंगी। प्रशिक्षुुओं को निर्धारित समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा।
परीक्षाओं का जिम्मा 15 शिक्षकों को सौंपा गया है। केंद्र अधीक्षक भी तैनात रहेंगे। हालांकि, केंद्र अधीक्षक जिला प्रशिक्षण संस्थान तांदी से परीक्षाओं का निरीक्षण करने कुल्लू आएंगे। कुल्लू जिले में डीएलएड, जेबीटी के डाइट समेत तीन शिक्षण संस्थान हैं। परीक्षाओं के लिए डाइट कुल्लू को ही केंद्र बनाया गया है। इसमें प्रथम वर्ष के 203 तथा अंतिम वर्ष के 150 प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी डॉ. चांद किशोर गौतम ने कहा कि 13 दिसंबर से छह जनवरी तक डीएलएड/जेबीटी की परीक्षाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

--
कब कौन सी होगी परीक्षा
13 से 23 दिसंबर तक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी। इनमें 13 को अंग्रेजी, 14 को शिक्षण पहचान, स्कूल संस्कृति और नेतृत्व, 15 को डायवर्टी और समावेशी शिक्षा, 16 को हिंदी, 17 को बच्चों की शिक्षा और अनुभूति को समझना, 18 को रचनात्मक नाट्य, ललित कला और शिक्षा-2, 20 को विज्ञान, 21 को सामाजिक विज्ञान, 22 को बच्चों का शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य, स्कूल स्वास्थ्य शिक्षा-2 तथा 23 को गणित की परीक्षा होगी। 24 दिसंबर से छह जनवरी तक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं करवाई जाएगी। इनमें 24 को अंग्रेजी, 27 को बच्चों के शरीर विज्ञान को समझना, 28 को समकालीन भारतीय समाज में शिक्षा, 29 को शिक्षा समान और पाठ्यक्रम, 30 को शिक्षा शास्त्र, 31 को कार्य शिक्षा, एक जनवरी को हिंदी, तीन को गणित, चार को पर्यावरण अध्ययन, पांच को बच्चों का शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य, स्कूल स्वास्थ्य शिक्षा-1 और छह को रचनात्मक नाट्य, ललित कला और शिक्षा-1 की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed