फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Divine tradition observed at the Shravan Mela

Kullu News: श्रावण मेले में निभाई देव परंपरा

Thu, 20 Aug 2026 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Aug 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
Divine tradition observed at the Shravan Mela
खराहल (कुल्लू)। तीन दिवसीय जुआणी श्रावण मेले के दौरान बुधवार को देव परंपरा का निर्वहन किया गया। जुआणी महादेव और वीरनाथ ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की मंगलमय ध्वनि के बीच अपने देवालय स्थित न्योली पहुंचे।
विज्ञापन

देवता ने कारकूनों और देवलुओं के साथ पारंपरिक देव विधि-विधान को निभाया। इस दौरान देवता ने मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद गूरों ने ढोल और शहनाई की मधुर धुनों के बीच ढोखली नृत्य किया। देव परंपरा के अनुसार इस नृत्य का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।
विज्ञापन

देवता के कारदार ओम प्रकाश महंत ने बताया कि ढोखली नृत्य के दौरान देवता के गूर बिच्छू बूटी को अपने शरीर पर मारते हैं। देवशक्ति के कारण गूर पर इसका कोई असर नहीं होता। सतयुगी मोहरे को श्रावण और बैसाख की संक्रांति पर शिवलिंग पर सुशोभित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देव आदेश के अनुसार इस अवधि में खेतों में कृषि कार्य भी बंद रहता है। मोहरे के भंडारण के बाद ही कृषि कार्य दोबारा शुरू किए जाते हैं।
वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
मेले के दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ न्योली पंचायत के प्रधान विशाल महंत और उपप्रधान वीरेंद्र ठाकुर ने किया। महादेव क्लब के प्रधान गोपाल महंत ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर, अंडर-19 और गर्ल्स वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल वीरवार को खेला जाएगा। मेले के समापन समारोह में पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed