फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   District level cross country competition in Kullu on eight

कुल्लू में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री स्पर्धा आठ को

Wed, 03 Nov 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
District level cross country competition in Kullu on eight
कुल्लू। जिला कुल्लू एथलेटिक संघ आठ नवंबर को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता करवाएगा। इस दौरान राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री टूर्नामेंट के लिए एथलीट चुने जाएंगे। प्रदेश स्तरीय स्पर्धा 14 नवंबर को कुल्लू में होगी। संघ के अध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि कुल्लू जिले के पुरुष और महिला एथलीट अंडर-18, अंडर-20 और सीनियर वर्ग में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

31 जनवरी, 2022 के आधार पर आयु मानदंड पर विचार किया जाएगा। अंडर-20 वर्ग के लिए खिलाड़ियों का जन्म 21 नवंबर, 2001 से पहले और अंडर-18 वर्ग के लिए 21 नवंबर, 2003 से पहले होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में हिमाचल टीम का चयन किया जाएगा। सचिव युवराज वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से ढालपुर मैदान में होगी। प्रत्येक वर्ग से छह एथलीटों की एक टीम का चयन किया जाएगा। अंडर-18 बालक और बालिका वर्ग के लिए दो एथलीटों की एक टीम का चयन अलग-अलग किया जाएगा। चयन समिति को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसमें युवराज वर्मा, रवीन, सुरेंद्र, रवि, वाणी, दविंदर और नरेंद्र ठाकुर शामिल होंगे। प्रेस सचिव अभिनव वशिष्ठ ने कहा कि प्रतियोगिता के दिन ही ढालपुर मैदान पर ही पंजीकरण किया जा सकता है। ट्रायल के लिए सभी प्रतिभागियों को आयु प्रमाणपत्र और पते का प्रमाण लाना अनिवार्य है। एथलीटों को कोविड के मानदंडों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed