फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Disobeying rules, paragliders flying even in darkness in Pij

Kullu News: नियमों को ठेंगा, पीज में अंधेरे में भी उड़ रहे पैराग्लाइडर

Tue, 14 May 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Disobeying rules, paragliders flying even in darkness in Pij
अंधेरे के बीच पीज साइट से उड़ान भरने के बाद ढालपुर में एक पैराग्लाइडर। संवाद
कुल्लू। पर्यटन सीजन में साहसिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है लेकिन पैराग्लाइडिंग साइट पीज में नियमों को ताक पर रखकर पैराग्लाइडिंग करवाई जा रही है। यहां पर पायलट अंधेरा होने तक उड़ान भर रहे हैं। अंधेरे में उड़ान भरने वाले पायलट अपनी और पर्यटकों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जरा सी लापरवाही पर्यटकों की जान पर भारी पड़ सकती है। हैरान करने वाली बात यह है कि पीज साइट जिला मुख्यालय के सामने है। पैराग्लाइडर उड़ान भरने के बाद लैंडिंग जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर मैदान में करते हैं। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की आंखों के सामने ही पीज साइट में ऑपरेटरों की ओर से नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। मामला बीते सोमवार का है, जब पीज साइट से शाम करीब 7:30 बजे के बाद तीन से अधिक पैराग्लाइडर हवा में उड़ान भरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें जल चुकी थीं लेकिन इन पैराग्लाइडरों हवा में काफी देर तक उड़ान भरने के बाद ढालपुर के खेल मैदान में लैंडिंग की। कई लोगों ने इन पैराग्लाइडरों का वीडियो भी बनाया। सूरज ढलने के बाद पैराग्लाइडिंग नहीं करवाने का नियम है, लेकिन नियम पर्यटन सीजन के बीच हवा हो रहे हैं। पीज साइट में पिछले महीने ही एक पैराग्लाइडर हवा के झोंके के चलते पेड़ से लटक गया था। पायलट और पर्यटक को रेस्क्यू किया गया था।

...
पीज साइट से देर शाम को पैराग्लाइडिंग करने पर पर्यटन विभाग नोटिस जारी करेगा तथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सैलानी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
-सुनयना शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू
000

...............संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed