फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dhyan Chand XI and Rani Laxmibai team winners in hockey

Kullu News: हॉकी में ध्यान चंद इलेवन व रानी लक्ष्मीबाई टीम विजेता

Fri, 29 Aug 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 29 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dhyan Chand XI and Rani Laxmibai team winners in hockey
कुल्लू के ढालपुर मैदान में खेल दिवस के मौके हॉकी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।-संवाद
140 खिलाड़ियों ने हॉकी, हैंड व वॉलीबाल में दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में खेल विभाग ने राष्ट्रीय खेल मनाया। इसमें हॉकी, वॉलीबाल और हैंडबाल के मुकाबले खेले गए। तीनों प्रतियोगिताएं पुरुष और महिला वर्ग में करवाई गईं। इनमें 140 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
महिला वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता में मैरी कॉम विजेता और पीटी उषा टीम उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग में सरदार पटेल प्रथम और चंद्र शेखर टीम द्वितीय रही। महिला वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई विजेता और जीजा बाई टीम उपविजेता बनी। पुरुष वर्ग में ध्यान चंद इलेवन प्रथम और कैप्टन रूप सिंह इलेवन टीम द्वितीय रही। वॉलीबाल में रानी रामपाल विजेता और हिमा दास टीम उपविजेता बनीं। जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर कुल्लू में हॉकी, हैंडबाल व वॉलीबाल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान युवा संयोजक जगदीश नायक, क्रिकेट कोच अजय राय, टेबल टेनिस कोच संजय शुक्ल, खेलो इंडिया स्माल सेंटर वॉलीबाल कोच बालमुकुंद, राजकीय महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के प्रशिक्षक डॉ. ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed