फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dhalpur school winner in folk dance competition

Kullu News: लोकनृत्य स्पर्धा में ढालपुर स्कूल विजेता

Tue, 01 Oct 2024 07:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Dhalpur school winner in folk dance competition
खंडस्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, सम्मान पाकर चहके
विज्ञापन

समूहगान में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर रहा प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर में खंडस्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलचान के प्रधानाचार्य राहुल भट्ट मुख्यातिथि रहे। दृश्य कला चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र विद्यालय ढालपुर के छात्र हर्ष ने प्रथम, कन्या विद्यालय सुल्तानपुर की छात्रा आंचल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। त्री आयामी प्रतियोगिता में शालंग विद्यालय के छात्र आर्यन ने प्रथम, छात्र विद्यालय ढालपुर के छात्र भूपेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार एकल वादन प्रतियोगिता में बाशिंग विद्यालय के छात्र कृष ने प्रथम, साईं स्टार स्कूल ढालपुर के गर्वित ने द्वितीय स्थान पाया। समूह वादन में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम और छात्र विद्यालय ढालपुर द्वितीय स्थान पर रहा। एकल गान में छात्र विद्यालय ढालपुर के छात्र पीयूष ने प्रथम और बाशिंग विद्यालय की छात्रा रीता द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

समूहगान में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम और छात्र विद्यालय ढालपुर द्वितीय स्थान पर रहा। नाटक में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम और डुघीलग विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। लोकनृत्य में छात्र विद्यालय ढालपुर प्रथम और कन्या विद्यालय सुल्तानपुर द्वितीय स्थान पर रहा। मुख्यातिथि ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर विजेता विद्यार्थियों के चेहरे खिले। इस दौरान छात्र विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश समेत करतार ठाकुर, मनोहर लाल, सुंदर श्याम, राजपाल, गोपाल कृष्ण, सुनील, हेमलता, भावना, शांति, अमित, रेणुका, जयदेवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed