फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dhaba caught fire in Kasol

कसोल में आग की भेंट चढ़ा ढाबा

Sat, 05 Mar 2022 10:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
Dhaba caught fire in Kasol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में अग्निकांड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक सप्ताह के भीतर आग की कई घटनाएं हो चुकी है। मणिकर्ण घाटी के कसोल में एक ढाबा आग की भेंट चढ़ा। इससे करीब 80 हजार का नुकसान हुुआ है।

अग्निकांड की इस घटना में तीन सिलिंडर फटे हैं। एक सिलिंडर को जलने से बचाया है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन फर्नीचर होने के कारण अधिक नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात 12 बजे ढाबे में आग भड़की। ढाबे से आग की लपटें भड़कते देख ग्रामीणों ने पुलिस थाना और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुुंची, लेकिन तब तक ढाबा पूरी तरह से जल चुका था। ग्रामीणों की आग पर काबू पाने की कोशिशें नाकाफी साबित हुई। उधर, इस संबंध में फायर अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि शुक्रवार रात हिमालय ढाबा कसोल में आग लगी है। ढाबा देव बहादुर निवासी वुर्वीवांग आंचल धौलागिरी, जिला बागलूग नेपाल निवासी का है। ढाबे का पूरा सामान जल कर राख हो गया है। कहा कि अग्निकांड में कोई जानी क्षति नहीं हुई है। इसमें 80 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed