{"_id":"6692aab6e96289e1680dacaa","slug":"devta-manu-rishi-took-royal-bath-in-shanghad-kullu-news-c-89-1-ssml1015-126690-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवता मनु ऋषि ने शांघड़ में किया शाही स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवता मनु ऋषि ने शांघड़ में किया शाही स्नान
विज्ञापन
सैंज घाटी के शांघड़ मैदान में पहुंचे देवता मनु ऋषि के साथ स्थानीय देवता शंखचूल महादेव परिक्रमा
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की शैंशर कोठी के आराध्य देवता मनु ऋषि ने शांघड़ पहुंचकर शाही स्नान किया। देवता के कारकूनों ने शनिवार सुबह शाही स्नान की रस्म का निर्वहन किया। देवता के पुजारी हरी दत्त शर्मा, गूर शंभू, भंडारी सुंदर सिंह, धामी रोशन लाल, पूर्णचंद, जोगराज ने कहा कि देवता का हाल ही में नया रथ बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि देवता के नए रथ के बाद शाही स्नान की देव परंपरा को निभाया जाता है। देवता शैंशर स्थित अपने मंदिर से बीते शुक्रवार को शांघड़ के लिए निकले थे। शांघड़ में देवता ने शनिवार को शाही स्नान किया। संवाद
माने गोंपा में 16 को होगा छेशु उत्सव
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के गोंधला स्थित माने गोंपा में 16 जुलाई को छेशु उत्सव मनाया जाएगा। माने गोंपा समिति के मुख्य सलाहकार वीरेंद्र एवं टशीराम ने बताया कि उत्सव में छम (मुखौटा) नृत्य मुख्य आकर्षण रहेगा। उन्होंने कहा कि छेशु उत्सव सुबह से शुरू होगा तथा छोह अनुष्ठान और दोपहर भोजन के बाद छम नृत्य पेश किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा जाएगा। संवाद