फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees became emotional on the farewell of the gods

Kullu News: देवताओं की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु

Mon, 30 Oct 2023 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional on the farewell of the gods
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में सोमवार को लंकादहन के बाद देवी-देवता अपने देवालयों की ओर लौट गए। देवी-देवताओं की विदाई पर हजारों श्रद्धालु भावुक हो गए। अगले वर्ष जल्द आने की बात कहकर देवी-देवताओं को विदाई दी।
विज्ञापन

24 अक्तूबर से शुरू हुए दशहरा उत्सव में हर दिन देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में भक्तों का तांता लगा रहा। एक ही जगह पर देवी-देवताओं के दर्शन हो रहे थे। मन्नत पूरी होने पर कई देवता भक्तों के घर भी पहुंचे। सोमवार को दशहरा उत्सव के समापन पर सभी देवी-देवता अपने देवालयों की ओर प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन

अब ढालपुर मैदान भी सूना-सूना नजर आ रहा है। सात दिन तक भगवान रघुनाथ और 300 से अधिक देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। दशहरा में भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में सुबह से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। रघुनाथ के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु लालायित रहे। अस्थायी शिविर में भजन-कीर्तन भी चला। अब देवताओं के लौटने पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर मायूसी दिखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed