{"_id":"f006e853578a17cd7a5c5f003c6fb0cc","slug":"devesh-mr-farewell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेश मिस्टर, यामिनी चुनीं मिस फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेश मिस्टर, यामिनी चुनीं मिस फेयरवेल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू के जरड़ में स्थित ब्रह्मऋषि मिशन स्कूल में जमा दो के बच्चों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के सीनियर बच्चों को विदाई दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान मिस्टर और मिस फेयरवेल का भी चयन किया गया। स्कूल की प्रबंधिका स्वामी स्वयंप्रभा परिव्राजिका ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत जमा एक के बच्चों ने स्वागत कार्यक्रम के साथ की। इसके बाद मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर देवेश गुप्ता को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। यामिनी महंत को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा अक्षय जंबाल को मिस्टर पॉपुलर घोषित किया गया।
विज्ञापन
धारिणी शर्मा को मिस पॉपुलर चुना गया। स्कूल प्रबंधिका और प्रधानाचार्य ने मिस्टर और मिस फेयरवेल के साथ सभी बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को विदाई समारोह का महत्व समझाया। इसके बाद सभी बच्चों ने डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन