{"_id":"668fddfda4b577b48109ee1f","slug":"devendra-wrote-the-best-slogan-kullu-news-c-89-1-ssml1015-126541-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवेंद्र ने लिखा सबसे अच्छा नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवेंद्र ने लिखा सबसे अच्छा नारा
विज्ञापन
आईटीआई पतलीकूहल में जनसंख्या दिवस पर करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जनसंख्या वृद्धि से विकासशील राष्ट्र की अर्थव्यवस्था, खाद्यान्न और सामाजिक व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जनसंख्या बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। यह बात स्वास्थ्य विभाग की जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने वीरवार को कही।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पतलीकूहल में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू की टीम ने आईटीआई के प्रशिक्षुओं के साथ संवाद किया और उन्हें बढ़ती जनसंख्या एवं इसके दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। प्रशिक्षुओं के मध्य जनसंख्या वृद्धि विषय पर पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। पोस्टर मेकिंग में अखिल प्रथम, शिशुपाल द्वितीय और प्रवीण ने तृतीय स्थान हासिल किया।
नारा लेखन में देवेंद्र प्रथम, नितिन द्वितीय और जितेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार के निर्देश पर आईटीआई पतलीकूहल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं को जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षुओं को जल जनित रोगों और डायरिया से बचाव की जानकारी प्रदान की। उन्हें बताया गया कि कैसे इन रोगों की पहचान करें और कैसे उनसे बचा जा सकता है। इस दौरान महिला पर्यवेक्षक रेखा ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद