फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Khudijal will leave today for Dussehra

Kullu News: दशहरा के लिए देव खुडीजल आज होंगे रवाना

Thu, 19 Oct 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 19 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dev Khudijal will leave today for Dussehra
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का नगाड़ा बजने वाला है। दशहरा की मुख्य पहचान देवी-देवता हैं। 20 अक्तूबर से देवी-देवताओं की दशहरा के लिए रवानगी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

देवता खुडीजल का पहला पड़ाव आरंभ हो जाएगा। 24 से 30 अक्तूबर तक चलने वाले देवी-देवताओं के महाकुंभ में जिले के सैकड़ों देवी-देवताओं के रथ सजकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

दशहरा में भाग लेने के लिए बाह्य सराज आनी-निरमंड के देवता 20 अक्तूबर को रवाना हो जाएंगे। अधिष्ठाता देव खुडीजल 20 अक्तूबर सुबह 11 बजे के आसपास अपने देवालय देहुरी से निकलेंगे। इस बार देवता मंडी जिले के गाड़ागुशैणी होकर आएंगे। उनका पहला पड़ाव खौली के नेहरा गांव में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट पझारी और देवता टकरासी 21 अक्तूबर को रवाना होंगे, उनका रात्रि ठहराव बंजार में होगा। ब्यास ऋषि, देवता चोतरू नाग, बिशलू नाग, देवता चंभू, सप्तऋषि सहित अन्य देवी-देवता भी 21 अक्तूबर को रवाना होंगे। ये सभी देवता अपने देवालय से कुल्लू तक करीब 150 से 200 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर कुल्लू पहुंचेेंगे।

कारदार शेर सिंह, भागे राम राणा तथा पुजारी पूर्ण शर्मा ने कहा कि बाह्य सराज के देवता 20 अक्तूबर से दशहरा के लिए निकलना आरंभ होंगे। जिला देवी-देवता कारदार संघ के प्रधान दोत राम ठाकुर का कहना है कि दूरदराज के देवी-देवता दशहरा से चार-पांच दिन पहले ही रवाना हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed