फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Khudijal will go to MLA Lokendra's village

Kullu News: विधायक लोकेंद्र के गांव जाएंगे देव खुडीजल

Fri, 25 Oct 2024 05:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Dev Khudijal will go to MLA Lokendra's village
विधायक की देउली में जाएंगे देव खुडीजल ।
कुल्लू। छह गढ़ के अधिष्ठाता देवता खुडीजल कुल्लू दशहरा के बाद आनी के दौरे पर जा रहे हैं। देवता खुडीजल को स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार ने अपने गांव तेशन मेहमाननबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

देव व्यास ऋषि को भी निमंत्रण दिया गया है। दोनों देवताओं को भव्य देव मिलन भी होगा। इसके लिए दोनों देवताओं के कारकूनों, हारियानों और देवलुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवता 26 अक्तूबर को अपने देवालय देहुरी से रवाना होंगे और शाम को जैबाग में रात्रि ठहराव होगा। 27 अक्तूबर को सुबह देवता विधायक के गांव तेशन के लिए कूच करेंगे और 28 अक्तूबर को देवता खुडीजल और व्यास ऋषि के सम्मान में ब्रह्मभोज होगा। इसके लिए देवता के छह गढ़ के देवलुओं के साथ चार गांव और 90 मुजारों से बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। कारदार शेर सिंह ठाकुर, पुजारी पूर्ण शर्मा ने कहा कि देवता खुडीजल निमंत्रण पर आनी के तेशन गांव जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, देवता व्यास ऋषि भी अपने देवालय कुईंर से 27 अक्तूबर को इसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। देवता के कारदार इंद्र सिंह और मंदिर कमेटी के सचिव ठाकुर दास वर्मा ने कहा कि सुबह 10:00 बजे देवता अपने देवालय से पूरे लाव लश्कर के साथ रवाना होंगे। इसकी तैयारियां कर ली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed