फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Chhamhani Narayan will come to Dussehra after two years

Kullu News: दो साल बाद दशहरा में आएंगे देव छमाहणी नारायण

Tue, 08 Oct 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dev Chhamhani Narayan will come to Dussehra after two years
देवता छमाहणी नारायण 
कुल्लू। देवी-देवताओं के महाकुंभ दशहरा में अठारह करड़ू के पंच देवता छमाहणी नारायण भी दो साल बाद शिरकत कर रहे हैं। देवता के दशहरा में आने की तैयारियां कारकूनों ने शुरू कर दी है। देवता लाव-लश्कर के साथ ढालपुर मैदान पहुंचेंगे। देवता छमाहणी नारायण का भगवान रघुनाथ के साथ भव्य देव मिलन होगा।
विज्ञापन

देवता वर्ष 2022 के दशहरा उत्सव में शामिल हुए थे। वर्ष 2023 के दशहरा उत्सव में देवता छमाहणी नारायण शामिल नहीं हुए। दशहरा के दौरान देवता छमाहणी नारायण के मंदिर का निर्माण चला हुआ था, जिसके चलते देवता ने दशहरा में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई। इस साल देवता छमाहणी नारायण दशहरा में शामिल होंगे। हारियानों और देवलुओं में खुशी की लहर है। देवलुओं ने दशहरा में आने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवता छमाहणी नारायण की घाटी में काफी अधिक मान्यता है। दशहरा के दौरान अस्थायी शिविर में भी दिनभर देवता के पास दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। दशहरा में देवता छमाहणी नारायण का अधिष्ठाता बिजली महादेव के साथ भी भव्य मिलन होगा। देवता के कारदार मेहर चंद और पुजारी शिव चंद ने कहा कि देवता दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच देवता छमाहण गांव से दशहरे के लिए निकलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed