फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Bansheera and Sihadu meet after 15 years

Kullu News: देव बनशीरा, सिहडू का 15 साल बाद मिलन

Fri, 12 Jul 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dev Bansheera and Sihadu meet after 15 years
कनौन शाहनू मेले में उपस्थित देवता बनशीरा और देवता सिंहडू। -संवाद
सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी के कनौन में दो भाइयों देवता बनशीरा और देवता सिहडू का भव्य मिलन 15 साल के बाद हुआ। कनौन में देवता बनशीरा के सम्मान में शाहनू मेला मनाया जा रहा है। मेले में बंजार की पल्दी घाटी के देवता सिहडू को भी आमंत्रित किया गया है। मेला तीन दिन तक मनाया जाएगा। इसमें देवता बनशीरा और देवता सिहडू श्रद्धालुओं को एक साथ दर्शन देंगे।
विज्ञापन

कनौन पहुंचने पर शुक्रवार को देवता बनशीरा के हारियानों ने देवता सिहडू का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। देवता के कारदार प्रेम सिंह ने कहा कि दोनों भाई शाहनू मेला में देव परंपरा का निर्वहन करेेंगे। दो दिन हारियान कुल्लवी वेशभूषा में चोला टोपा और कलगी पहनकर नाटी डालेंगे। उन्होंने कहा कि समर्थ युवक मंडल की ओर से दैनिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिमाचली लोकगायिका रमना भारती, लोकगायक बीएस राणा, रमेश सराजी, टेला सोनी, किरण कौशल आदि दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed