{"_id":"68cee314431e4a0536032e12","slug":"deployment-of-surgeon-and-anesthesia-specialist-in-chc-kaza-kullu-news-c-89-1-ssml1012-157445-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सीएचसी काजा में सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सीएचसी काजा में सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती
Sat, 20 Sep 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन करवाने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा 250 किमी दूर शिमला
विधायक अनुराधा राणा की अपील पर सरकार ने दिए तैनाती के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय इलाकों के लोगों को अब घर-द्वार ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने जा रही है। सुविधाओं के लिए लंबे समय से वंचित स्पीति घाटी के लोगों को राहत मिलेगी।
स्पीति के लोगों को अब ऑपरेशन करवाने के लिए 250 किमी दूर आईजीएमसी शिमला नहीं जाना पड़ेगा। राज्य सरकार ने स्थानीय विधायक अनुराधा राणा की अपील पर स्वास्थ्य केंद्र काजा में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
सरकारी आदेश के बाद काजा अस्पताल में अब शल्य चिकित्सक डॉ. परवीन कुमार और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जोश्या सेवरियार सेवाएं देंगे। स्पीति के इतिहास में पहली बार यह विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद स्पीति घाटी को यह सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए भी प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आजादी के बाद पहली बार स्पीति के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी जो ऐतिहासिक कदम है। टीएसी मेंबर सन्नी, केसांग रपचिक सहित घाटी के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और विधायक अनुराधा राणा का आभार व्यक्त किया। स्पीति की जनता को अब बेहतर इलाज के लिए घर के नजदीक ही सुविधा मिलेगी जिससे हजारों जनजातीय लोगों को राहत मिलेगी। खासकर सर्दी के दिनों लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
--