{"_id":"683f4784bb295d99c50a3b1a","slug":"denmarks-brown-trout-will-be-raised-in-tirthan-and-jibhi-valley-kullu-news-c-89-1-klu1002-149069-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीर्थन और जिभी वैली में पलेगी डेनमार्क की ब्रॉउन ट्राउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीर्थन और जिभी वैली में पलेगी डेनमार्क की ब्रॉउन ट्राउट
Wed, 04 Jun 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
एंग्लिंग टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध : मियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। मत्स्य विभाग ने बंजार घाटी के नगलाड़ी और गुशैणी स्थानों में तीर्थन नदी में 17 हजार ब्राउन ट्राउट मछली का बीज प्रवाहित किया है। यह बीज एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां के हाथों नदी में डाला गया है। कहा कि विभाग की इस पहल से उपमंडल बंजार के नदी-नालों में डेनमार्क ब्राउन ट्राउट मछली के उत्पादन को विकसित होंगी और यहां आने वाले मछलियां आखेटकों के लिए यह रोमांच पैदा करेंगी। उन्होंने बताया कि इससे ग्रामीण पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी ताराचंद आर्य ने बताया कि आज प्रथम चरण में तीर्थन वैली के गुरौणी, कलबारी खड़, जिभी खंड हिडब खंड में ब्राउन ट्रॉउट मछली का बीज डाला गया। उन्होंने कहा कि डेनमार्क प्रजाति की ब्राउन ट्राउट मछली बंजार के नदी-नालों में विकसित की जाएंगी। इस अवसर पर एंग्लिंग संगठन के उपाध्यक्ष संदीप, सदस्य एवं तीर्थन वैली टूरिज्म संगठन के अध्यक्ष वरुण भारती, प्यारे लाल, सुरेश, दीपक दीवान, उप प्रधान महेंद्र चौहान, फरा लाल, मोहन लाल सहित अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इससे पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष ने बाड़ी रोपा में महिला मंडल की मांग पर फुट ब्रिज का निरीक्षण किया।