{"_id":"5df78de38ebc3e881b4c2b2b","slug":"demarcation-kullu-news-sml317813672","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर बस अड्डा से लेकर सैनिक चौक तक होगी अवैध कब्जों की निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर बस अड्डा से लेकर सैनिक चौक तक होगी अवैध कब्जों की निशानदेही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर फिर से प्रशासन का डंडा चलने जा रहा है। पहले चरण में पिछले सप्ताह भुंतर के खोखननाला में की कार्रवाई के बाद अब भुंतर बस अड्डे से लेकर सैनिक चौक तक निशानदेही की जाएगी। इसके लिए राजस्व विभाग ने रूपरेखा तैयार कर दी है। इसी हफ्ते पर अवैध कब्जों की निशानदेही का काम आरंभ किया जाएगा। पुलिस के पहरे में होने वाली निशानदेही में राजस्व विभाग के साथ वन विभाग, बिजली बोर्ड, आईपीएच विभाग भी शामिल होंगे। अवैध कब्जों पर होने वाली इस कार्रवाई से भुंतर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि भुंतर और खोखननाला में वन भूमि पर कई लोगों ने कब्जा किया है। इसमें कई रिहायशी मकानों के साथ दुकानें और होटल भी शामिल हैं। वन विभाग की ओर से शुरू की जा रही इस कार्रवाई से अब कई लोगों को बाहर होने का खतरा सताने लगा है। वन विभाग ने पिछले सप्ताह भी भुंतर से सटे खोखन नाला में अवैध कब्जों पर निशानदेही की थी, जिसमें 50 से ज्यादा अवैध कब्जे पाए गए हैं। इसमें कई रिहायशी मकान और दुकानें भी अवैध कब्जों के फेर में आ गए हैं, जिसको लेकर उन्हें चिंता सताने लगी है। तहसीलदार भुंतर दीक्षांत ठाकुर ने कहा कि अब भुंतर बस अड्डे से लेकर सैनिक चौक तक वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को लेकर निशानदेही की जाएगी। पहले व्यस्त रहने और बाद में मौसम खराब रहने से पैमाइश नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में की गई निशानदेही में 50 से ज्यादा अवैध कब्जे वन भूमि पर पाए गए हैं। पूरी निशानदेही कर इसकी कंपाइल रिपोर्ट बनाकर वन विभाग को सौंपी जाएगी। इस पर आगामी कार्रवाई वन विभाग करेगा।
बाक्स
यह वन विभाग की जमीन है। इसकी निशानदेही के लिए राजस्व विभाग को लिखा गया है। विभाग को इसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। इसके बाद इसकी डीएफओ कोर्ट में सुनवाई चलेगी और बाद में पीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जो कब्जे वन भूमि पर होंगे, उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
अनिल शर्मा, अरण्यपाल वन विभाग कुल्लू