फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demand raised to restore ACPS.

Kullu News: एसीपीएस बहाल करने की उठाई मांग

Thu, 08 Oct 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to restore ACPS.
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ की बैठक बुधवार को देवसदन में हुई। बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला सचिव डॉ. रणधीर सिंह ने संघ की गतिविधियों और पशु चिकित्सकों की मांगों को लेकर जानकारी साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जिले में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को रेबीज से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ ही कुत्तों का एंटी-रेबीज टीकाकरण भी किया गया। वहीं, चार अक्तूबर को विश्व पशु दिवस के अवसर पर जिले के चारों उपमंडलों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (वेतन) नियम, 2022 लागू होने के साथ तीन जनवरी 2022 से सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति योजना (एसीपीएस) समाप्त कर दी गई। इससे प्रदेशभर में सेवाएं दे रहे पशु चिकित्सा अधिकारियों की पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावनाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर एसीपीएस को पुन: बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन करियर प्रगति और नियमित पदोन्नति के अवसर सीमित हैं। सरकार को एसीपीएस अथवा टाइम स्केल बहाल करने के संबंध में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। पशु चिकित्सकों के हितों से जुड़ा यह विषय केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पशु स्वास्थ्य, मानव स्वास्थ्य, ग्रामीण आजीविका, दुग्ध उत्पादन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भी सीधे जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed