{"_id":"6ad501528c4b842bae05b666","slug":"deities-set-off-from-banjar-valley-for-the-dussehra-festival-kullu-news-c-89-1-klu1002-189748-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार घाटी से देवी-देवता दशहरा उत्सव के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार घाटी से देवी-देवता दशहरा उत्सव के लिए रवाना
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
बंजार से श्रृंगा ऋषि कुल्लू दशहरा के लिए देवलूओ के साथ रवाना होते हुए।-संवाद
Link Copied
बंजार (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए बंजार घाटी के देवताओं ने प्रस्थान करना शुरू कर दिया है। रविवार को देवता शेष नाग जिभी, देवता लक्ष्मी नारायण पझारी, माता गाड़ादुर्गा, देवता मार्कंडेय ऋषि पेड़चा, देवता जहल कुटाहची लाव लशकर के साथ रवाना हो गए हैं। देवता श्रृंगा ऋषि के पुजारी इंददेव शर्मा, पुजारी हेमराज शर्मा ने बताया कि काफी दिनों से हारियानों ने उत्सव में शिरकत करने के लिए तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन
इसके चलते रविवार को हारियानों के कंधों पर देवी-देवताओं ने उत्सव के लिए कूच कर लिया है। हारियान पैदल अपने अपने देवी-देवताओं को जिला मुख्यालय पहुंचाएंगे। प्रमुख कारकूनों में सत्य देव नेगी, टेक सिंह डोगरा, रमेश शर्मा, विश्वदेव शर्मा, मोहर सिंह शर्मा का कहना है कि दशहरा उत्सव के लिए घाटी के लोगों में काफी उत्साह है। देवता लक्ष्मी नारायण कलवारी, देवता खोडू बांदल, देवता खुड़ी जहल, पांच वीर आदि सोमवार को रवाना होंगे। उधर, सैंज घाटी के देवी-देवता भी रवाना हो गए हैं जबकि मनु ऋषि शैंशर जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं जो उत्सव में शिरकत करने से पहले रविवार को पीज का रुख करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।