फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deities filled attendance in the court of Lord Raghunath

देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार में भरी हाजिरी

Fri, 15 Oct 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Deities filled attendance in the court of Lord Raghunath
कुल्लू। दशहरा उत्सव में ढालपुर पहुंचे सैकड़ों देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरी। रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर में शुक्रवार सुबह से देवी-देवताओं के आने का सिलसिला जारी रहा। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ से देवमिलन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की स्वर लहरियों से पूरी घाटी गूंज उठी। इसके बाद देवी-देवता राजमहल में भी राजपरिवार को आशीर्वाद देने गए।
विज्ञापन

भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरने के बाद देवता अपने अस्थायी शिविरों में लौटे। गौर रहे कि पिछले साल कोरोना के चलते दशहरा सूक्ष्म रूप से मनाया गया। इसमें सिर्फ सात ही देवी-देवताओं को बुलाया गया था। इस बार सभी देवी-देवताओं ने दशहरा उत्सव में हाजिरी भरी। दो साल बाद घाटी के देवताओं ने भगवान रघुनाथ से देव मिलन किया। सैकड़ों देवी-देवताओं की उपस्थिति से कुल्लू घाटी देवलोक में तबदील हो गई है। कुल्लू का माहौल पूरी तरह से देवमयी हो गया है। हालांकि, देवी-देवताओं के इस भव्य देव मिलन का नजारा देखने के लिए कई राज्यों के पर्यटक भी कुल्लू पहुंचे हैं। कुल्लू दशहरा में इस बार 200 से अधिक देवी-देवताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। प्रशासन ने जिले के 392 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजे हैं। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि दशहरा के लिए आए देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि देवता सात दिनों तक अपने अस्थायी शिविरों में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed