{"_id":"6a64a1d3ff6f52f0420cb175","slug":"dehuri-team-becomes-champion-in-cloth-ball-tournament-kullu-news-c-89-1-ssml1012-182368-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कपड़ा गेंद में देहुरी टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कपड़ा गेंद में देहुरी टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में ठारवी की टीम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। फनौटी में आयोजित साते जाच मेले में इस बार खेल प्रेमियों के लिए कपड़ा गेंद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें रघुपुर क्षेत्र के साथ मंडी जिले की टीमों ने भी भाग लिया। फाइनल मुकाबला देहुरी और ठारवी की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में देहुरी की टीम ने खिताब पर कब्जा किया। तीन दिवसीय मेले में आयोजित कपड़ा गेंद प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया।
आयोजक पम्मू और जोगिंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कपड़ा गेंद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और दर्शकों ने भी खूब आनंद लिया। उन्होंने कहा कि इस बार सत्य नारायण के सम्मान में मनाए गए साते जाच मेले में मंडी के जंजैहली के देवता भरमक्ष के आने से मेले की शोभा बढ़ी। उन्होंने कहा कि विजेता टीमों को ट्राफी और नकद राशि से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन